लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को हिरासत में लिया, ‘आतंकी गतिविधि’ में लिप्त होने का आरोप

By भाषा | Updated: November 10, 2021 09:24 IST

Open in App

नैरोबी, 10 नवंबर (एपी) इथियोपिया की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र के 16 स्थानीय कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र और एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों को देश में आपातकाल में ‘‘आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने’’ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। देश में साल भर से चल रहा युद्ध और तेज हो रहा है और टिगरे समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मुहिम तेज हो गई है।

एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारी टिगरे समुदाय से हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को कर्मचारियों को नजरबंद किए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन अदीस अबाबा में आपातकाल घोषित होने के बाद से बड़े पैमाने पर वकीलों सहित टिगरे समुदाय के लोगों को नजरबंद किए जाने की उसे सूचना मिली है।

दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख की इथियोपिया की यात्रा के दौरान भी कुछ को हिरासत में लिया गया था।

दुजारिक ने कहा कि हिरासत में लिए गए अन्य छह कर्मियों को बाद में रिहा कर दिया गया। कई कर्मचारियों के आश्रितों को भी हिरासत में लिया गया।

संयुक्त राष्ट्र ने इथियोपिया के विदेश मंत्रालय से हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने के लिए कहा है। सरकार के प्रवक्ता लेगेसी तुलु ने एक संदेश में बिना कोई विवरण दिए बताया कि ‘‘गलत कामों और आतंकवादी कृत्य में भागीदारी के कारण’’ उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि इसका ‘‘उनके कार्यालय और कार्य से कोई संबंध नहीं है।’’

सरकारी प्रवक्ता के बयान पर दुजारिक ने कहा, ‘‘हमारे पास इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं है।’’ इथियोपिया की सरकार ने कहा है कि वह प्रतिद्वंद्वी टिगरे बलों का समर्थन करने के संदेह में लोगों को हिरासत में ले रही है जो पिछले एक साल से सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

अमेरिका में विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘अगर यह रिपोर्ट सही है तो जातीयता के आधार पर लोगों की हिरासत बिल्कुल अस्वीकार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा