लाइव न्यूज़ :

एस्टोनिया के धुर दक्षिणपंथी मंत्री ने बाइडन संबंधी टिप्पणियों के बाद इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:48 IST

Open in App

कोपेनहेगन, नौ नवंबर (एपी) एस्टोनिया के धुर दक्षिणपंथी गृह मंत्री मार्ट हेल्मे ने अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन और उनके बेटे हंटर को ‘भ्रष्ट चरित्र वाला’ कहने के एक दिन बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हेल्मे ने अपने बयान के समर्थन में कोई साक्ष्य या ब्योरा नहीं दिया था।

एस्टोनियन कंजर्वेटिव पीपल्स पार्टी के नेता हेल्मे ने कहा, ‘‘कल रात मैंने एस्टोनिया के मीडिया के झूठ और लांछन देखने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया।’’

उन्होंने सरकारी प्रसारणकर्ता ईआरआर से कहा, ‘‘मैं थक गया हूं। मैंने कल ऐसा कुछ नहीं कहा था जिससे एस्टोनिया की सुरक्षा खतरे में पड़े। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसे अमेरिकी मीडिया ने, अमेरिका के स्वतंत्र मीडिया ने पहले नहीं कहा हो।’’

एस्टोनिया के प्रधानमंत्री जुरी रतास ने रविवार को फेसबुक पर हेल्मे और उनके बेटे मार्टिन से ऐसे अपुष्ट बयान नहीं देने को कहा जो एस्टोनिया और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाते हों।

रतास ने बाइडन को जीत की बधाई देते हुए कहा था कि अमेरिका के चुनाव ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी’ थे।

हेल्मे इकेआरई के सह-संस्थापक हैं और यह मार्च 2019 में हुए चुनाव में एस्टोनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

हेल्मे और उनके बेटे मार्टिन ने रविवार को एस्टोनिया में एक रेडियो शो में साथ-साथ कहा, ‘‘अगर अमेरिका चुनाव के ये परिणाम कायम रहते हैं तो अमेरिका में संविधान कायम नहीं रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा