लाइव न्यूज़ :

बाइडन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति के लिए एस्कॉर्ट, डिजिटल परेड का होगा आयेाजन

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को ‘यूएस कैपिटोल’ में एक सादे समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह के बाद व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट फ्रंट’ पर ‘पास इन रिव्यू’ होगा। व्हाइट हाउस तक राष्ट्रपति के लिए एस्कॉर्ट का आयोजन होगा जबकि पूरे देश में डिजिटल परेड आयोजित किए जाएंगे।

यूएस कैपिटोल के ‘वेस्ट फ्रंट’ पर आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति, प्रथम महिला जिल बाइडन, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एम्होफ सेना के सदस्यों के साथ ‘ईस्ट फ्रंट’ पर ‘पास इन रिव्यू’ में शामिल होंगे।

‘पास इन रिव्यू’ एक पुरानी सैन्य परंपरा है जो नए कमांडर इन चीफ को सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को प्रतिबिम्बित करती है। इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैन्य बलों की तैयारी की समीक्षा करते हैं।

उद्घाटन समारोह में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

उद्घाटन समिति (पीआईसी) के सीईओ टोनी एलेन ने रविवार को कहा, ‘‘यह विविध, समावेशी और एकजुट देश के प्रति नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए देशभर में अमेरिकियों के साथ काम करने का उत्साहजनक अवसर है।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके बाद, वाहनों का काफिला राष्ट्रपति को ‘फिफ्टींथ स्ट्रीट’ से व्हाइट हाउस तक लेकर जाएगा। इस दौरान सेना की हर शाखा को काफिले में शामिल किया जाएगा।

महामारी के मद्देनजर पीआईसी अमेरिका में एक डिजिटल परेड की व्यवस्था करेगी, जिसका अमेरिकियों के लिए टीवी पर प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!