लाइव न्यूज़ :

ला पालमा द्वीप के ज्वालामुखी के फटने की ताकत तेज हुई, गाढ़ा लावा निकल रहा है

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:16 IST

Open in App

कैनरी द्वीप, पांच अक्टूबर (एपी) स्पेन के एक द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी ने फटने की ताकत मंगलवार को और बढ़ा ली तथा इसमें से गाढ़ा लावा निकलने लगा।

ज्वालामुखी में 19 सितंबर से विस्फोट शुरू हुआ था, जिसके बाद उत्तर पश्चिम अफ्रीका तट पर कैनरी द्वीप समूह के ला पालमा द्वीप पर छह हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

इस वजह से करीब 946 घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं, जबकि किसान अपनी केले की फसल को बचाने के लिये मशक्कत कर रहे हैं, क्योंकि लावा नष्ट सड़कों और पानी के पाइपों में बह रहा है।

कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान, इन्वॉलकैन ने मंगलवार को कहा कि ला पालमा ज्वालामुखी में गतिविधि ‘विस्फोटक’ हो गई है और उसमें से ज्वलखण्डाश्म गिर रहे हैं।

इनवॉल्कन की गणना के अनुसार, ज्वालामुखी ने कम से कम 250,000 टन सल्फर डाइऑक्साइड और 35 मिलियन क्यूबिक मीटर मैग्मा उत्सर्जित किया है। कैमरों में कैद हुआ है कि ज्वालामुखी से गाढ़ा लावा निकल रहा है।

द्वीप के पर्यटन प्रमुख आर कमाचो ने मंगलवार को बताया कि द्वीप सैलानियों के लिए खुला है और उन्होंने पर्यटकों से द्वीप आते रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ला पालमा सुरक्षित द्वीप है, जहां बच्चे स्कूल जाते हैं और सामान की आपूर्ति की जाती है।

उन्होंने कहा कि द्वीप का सिर्फ 10 फीसदी इलाका प्रभावित है और द्वीप के अन्य हिस्सों में जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा