लाइव न्यूज़ :

इरीट्रिया की राजधानी में कई धमाके हुए: अमेरिका

By भाषा | Updated: November 29, 2020 14:51 IST

Open in App

नैरोबी, 29 नवंबर (एपी) इरीट्रिया स्थित अमेरिकी दूतावास के मुताबिक शनिवार रात को राजधानी अस्मारा में छह धमाकों की आवाज सुनी गई।

दूतावास की ओर से कहा गया कि शुक्रवार को भी शहर में तेज आवाज सुनी गई थी जो संभवत: धमाके की थी। उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले इथियोपिया के बागी टिगरे क्षेत्र की सरकार ने पुष्टि की थी कि इथियोपिया की संघीय सेना से युद्ध के दौरान शहर पर मिसाइलें दागी गईं, उसके बाद शहर में धमाके की आवाजें सुनी गईं।

अमेरिकी दूतावास ने एक बयान जारी कर अमेरिकी नागरिकों को टिगरे में जारी संघर्ष के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है।

हाल में हुए धमाके इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा बागी उत्तरी टिगरे क्षेत्र की टिगरे पीपल्स लिबरेशन फ्रंट (टीपीएलएफ) की सरकार पर जीत दर्ज करने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद हुए। टिगरे क्षेत्र की सीमा इरीट्रिया से लगती है।

उल्लेखनीय है कि टीपीएलएफ के नेता ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि इथियोपियाई सरकार के बुलावे पर इरीट्रिया की सेना टिगरे क्षेत्र की लड़ाई में शामिल है जबकि इथोपिया की सरकार इससे इनकार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की