लाइव न्यूज़ :

चांसलर के तौर पर तुर्की के अंतिम दौरे पर पहुंची मर्केल को एर्दोआन ने शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:35 IST

Open in App

इस्तांबुल, 16 अक्टूबर (एपी) जर्मनी की चांसलर के तौर पर तुर्की के आखिरी दौरे पर पहुंची एंजेला मर्केल का शनिवार को तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने स्वागत किया और यूरोप में सबसे लंबे कार्यकाल तक शासन करने वाले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। एर्दोआन ने मर्केल को शानदार राजनीतिक पारी के बाद चांसलर के पद से विदाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

मर्केल के 2005 में सत्ता में आने से करीब दो साल पहले से ही एर्दोआन तुर्की की बागडोर संभाल रहे थे और तब से लेकर दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध रहे।

एर्दोआन ने इस्तांबुल में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' मुझे उम्मीद है कि चांसलर मर्केल के साथ आगे बढ़ाए गए कार्यों की सफलता नयी सरकार के शासनकाल में भी जारी रहेगी।''

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने जर्मनी और यूरोपीय संघ के साथ तुर्की के रिश्तों के बारे में चर्चा की।

हालांकि, मर्केल ने अक्सर तुर्की और पश्चिम के साझा हितों पर जोर देते हुए इस देश के लिए एक मेल-मिलाप वाला दृष्टिकोण अपनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला