लाइव न्यूज़ :

एर्दोआन, पुतिन ने परमाणु रियेक्टर के निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:56 IST

Open in App

इस्तांबुल, 10 मार्च (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने बुधवार को दक्षिणी तुर्की स्थित अक्कुयु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी परमाणु भट्टी के निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने करीबी सहयोग को जारी रखने के संकल्प को दोहराया।

एर्दोआन ने कहा कि इस संयंत्र के जरिए तुर्की परमाणु ऊर्जा संपन्न देशों की फेहरिस्त में आएगा। साथ ही उन्होंने इसे तुर्की-रूस सहयोग का एक प्रतीक करार दिया।

रूस मर्सिन प्रांत में तुर्की के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कर रहा है। दोनों देशों ने वर्ष 2010 में सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए थे और इस पर 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

तुर्की का विद्युत उत्पादन गैस एवं पनबिजली संयंत्रो पर आधारित है। यह अपनी विद्युत आवश्यकता को पूरा करने के लिए इसके आयात पर निर्भर है।

तुर्की प्राकृतिक गैस आजरबैजान, ईरान, रूस समेत अन्य देशों से खरीदता है।

एर्दोआन ने कहा कि संयंत्र की पहली भट्टी 2023 में शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला