लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जैसी महामारी जीवन में नहीं देखी : डॉ कूवाडिया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:42 IST

Open in App

(फाकिर हुसैन)

जोहानिसबर्ग ,12 अप्रैल भारतीय मूल के प्रख्यात दक्षिण अफ्रीकी शिक्षाविद् प्रोफेसर हुसैन मोहम्मद ‘जेरी’ कूवाडिया ने कहा है कि कोविड-19 जैसी महामारी उन्होंने अपने छह दशक के कार्यकाल में कभी नहीं देखी।

डॉ कूवाडिया ने अपनी पुस्तक ‘पीडिएट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ’ के सातवें संस्करण के विमोचन के बाद डरबन में अपने आवास से बातचीत के दौरान यह बात कही।

डॉ कूवाडिया ने साप्ताहिक ‘सैटरडे इंडिपेंडट’ को बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी डॉ जुबी हामिद को संक्रमण से बचाव के लिए टीका लग चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस लंबे समय से मौजूद था लेकिन मैंने कोविड-19 जैसी बीमारी कभी नहीं देखी।’’

जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के 1,557,527 मामले हैं और इससे 53,256 लोगों की मौत हो चुकी है।

कूवाडिया को मां से बच्चे को एचआईवी/एड्स होने संबंधी उनके अहम शोध के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में कोविड-19 का असर हालांकि कम ही होता है लेकिन अगर बच्चों में किसी प्रकारी की बीमारी मसलन उन्हें तपेदिक हो तो स्थिति खराब हो सकती है।

अपनी पुस्तक के सातवें संस्करण के बारे में उन्होंने कहा कि ‘‘ 1984 में हमारे पास जितनी किताबें (चिकित्सा से जुड़ी) थीं वे सारी अंग्रेजों की लिखी हुई थीं। विकासशील देशों पर कोई पुस्तक नहीं थी, जो खास तौर पर दक्षिणी अफ्रीका के बच्चों की बीमारियों को दूर करने में सहायक साबित हो सके।’’

कूवाडिया ने कहा,‘‘ यहीं से लिखने की शुरुआत हुई,लेकिन मुझे कहना है कि यह सामूहिक प्रयास था और मैंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के अपने मित्रों और सहयोगियों से शोध एकत्र किए।’’

कूवाडिया ने चिकित्सा की डिग्री मुंबई से ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात