लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में महामारी से मौत के मामले दो लाख के पार, अमेरिका के बाद सर्वाधिक मामले

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:10 IST

Open in App

साओ पाउलो, आठ जनवरी (एपी) ब्राजील में कोरोना वायरस के कारण बीते 24 घंटे में 1,524 लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,00,498 हो गई। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत ब्राजील में हुई है।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के छह जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 2,686 से अधिक संक्रमितों की मृत्यु हुई और अब तक इस देश में कोविड-19 से 3,61,453 लोगों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है कि ब्राजील में नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग रियो डि जेनेरियो के प्रसिद्ध आइपनेमा बीच पर जमा हुए थे।

पास की एक इमारत में काम करने वाले एक कर्मचारी के अनुसार, ‘‘बीच पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। केवल रात में ही नहीं, दिन में भी लोगों की भीड़ यहां जमा रही। किसी ने मास्क नहीं पहन रखा था।’’

अनेक देशों ने जहां दिसंबर के मध्यम में वायरस के प्रकोप को थामने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए थे, वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के प्रशासन ने छुट्टियों के दौरान कोई पाबंदी लागू नहीं की।

ब्राजील में संक्रमण से मौत के मामले दो लाख से अधिक होने के बाद बोलसोनारो ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया चैनलों पर सीधे प्रसारण में कहा था कि उन्हें लोगों की मौत का दु:ख है लेकिन जीवन चलता रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना