लाइव न्यूज़ :

''अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात'' द्वारा नियुक्त दूत ने संयुक्त राष्ट्र से मान्यता देने की अपील की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:16 IST

Open in App

पेशावर/काबुल, एक अक्टूबर सुहैल शाहीन ने संयुक्त राष्ट्र से खुद को ''अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात'' (आईईए) के दूत के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अब अफगानिस्तान में पिछली सरकार का अस्तित्व नहीं बचा है।

संयुक्त राष्ट्र ने पिछले महीने अफगानिस्तान के प्रतिनिधि के रूप में शाहीन की नियुक्ति को खारिज करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार द्वारा नियुक्त संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के दूत गुलाम मोहम्मद इसाकजई का कार्यकाल बढ़ा दिया था।

'टोलो न्यूज' की खबर के अनुसार इस्लामी अमीरात द्वारा नियुक्त संयुक्त राष्ट्र दूत शाहीन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र से उन्हें अफगानिस्तान के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है।

खबर के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता शाहीन ने कहा कि चूंकि अफगानिस्तान में पिछली सरकार का पतन हो चुका है, लिहाजा उसके द्वारा नियुक्त दूत अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ''काबुल प्रशासन का अब अस्तित्व नहीं बचा है और मौजूदा सरकार में उसकी कोई हिस्सेदारी नहीं बची है। लिहाजा सरकार पर पूरी तरह नियंत्रण रखने वाला अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात शासन ही अफगानिस्तान की जनता का वास्तविक प्रतिनिधि है।''

किसी भी देश ने अफगानिस्तान में आईईए सरकार को आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि काबुल में भविष्य की अफगानिस्तान सरकार समावेशी होनी चाहिये, जिसमें महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल