लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको की खाड़ी में पाइपलाइन में आग लगने के बाद फूटा पर्यावरणविदों का गुस्सा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 09:53 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, चार जुलाई (एपी) पर्यावरणविदों ने मेक्सिको की सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी की शनिवार को आलोचना की जिसकी समुद्र के नीचे स्थित पाइपलाइन में गैस रिसाव होने से पानी के अंदर आग लग गई और इससे मेक्सिको की खाड़ी क्षेत्र का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो गया।

‘ग्रीनपीस मेक्सिको’ ने कहा कि शुक्रवार को हुई यह दुर्घटना पानी के नीचे के एक वाल्व के काम करना बंद करने की वजह से हुई लगती है और यह जीवाश्म ईंधनों को बढ़ावा देने की मेक्सिको की नीति के खतरे को दर्शाता है।

राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने ज्यादा से ज्यादा तेल के कुएं खोदने और तेल रिफाइनरी खरीदने या बनाने पर बेतहाशा जोर दिया है। उन्होंने तेल को “दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कारोबार” बताया है।

ग्रीनपीस ने एक बयान में कहा कि यह आग जिसे बुझाने में पांच घंटे से ज्यादा का वक्त लगा, ‘‘यह उन गंभीर खतरों को दर्शाती है जो मेक्सिको के जीवाश्म ईंधन मॉडल पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा के लिए उत्पन्न करता है।”

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आग के इस भयंकर गोले का वीडियो क्लिप फिर से पोस्ट किया।

थनबर्ग ने लिखा, “सत्ता में बैठे लोग खुद को जलवायु नेता बता रहे हैं जो नये तेल क्षेत्र, पाइपलाइन और कोयला ऊर्जा संयंत्र खोल रहे हैं- भविष्य में तेल खुदाई के लिए नये लाइसेंस दे रहे हैं। वे यह दुनिया हमारे लिए छोड़कर जा रहे हैं।”

मेक्सिको की सरकारी तेल कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि खाड़ी में खुदाई वाले क्षेत्र के पास समुद्र के नीचे बनी गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया।

देश के अग्निशमन विभाग ‘पेट्रोलियोज मेक्सिकानोज’ ने आग पर काबू पाने के लिए और पानी डाले जाने के लिए अग्नि नियंत्रण नौकाएं मौके पर भेजी थीं।

कंपनी ‘पेमेक्स’ ने कहा कि कू मालूब जाप क्षेत्र में तट के पास हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह साफ नहीं हो पाया है कि गैस रिसाव और समुद्र में हुए अग्नि विस्फोट के कारण पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला