महीने के आखिर तक 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त खुराक : ईयू

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:30 IST2021-07-11T10:30:22+5:302021-07-11T10:30:22+5:30

Enough dose to vaccinate 70% of adult population by month end: EU | महीने के आखिर तक 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त खुराक : ईयू

महीने के आखिर तक 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त खुराक : ईयू

ब्रसेल्स, 11 जुलाई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा है कि इस महीने के अंत तक क्षेत्र की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी के टीकाकरण के लिए उसके पास कोविड-19 रोधी टीके की पर्याप्त खुराक उपलब्ध है।

कई यूरोपीय देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने से अगली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लें क्योंकि कुछ क्षेत्रों में इसकी मांग घट गयी है। यूरोपीय रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार, यूरोपीय संघ की पूरी आबादी के 44 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है और 64 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन ने शनिवार को कहा कि रविवार तक 27 देशों के सभी क्षेत्रों को 50 करोड़ खुराक आपूर्ति की जानी है। उन्होंने सदस्य देशों से ‘‘टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने’’ के लिए हर संभव प्रयास का अनुरोध किया। यूरोपीय संघ के देशों की 44.7 करोड़ आबादी के लिए अब तक 38.6 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Enough dose to vaccinate 70% of adult population by month end: EU

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे