लाइव न्यूज़ :

इंगलैंड ने हृदय कैंसर के मरीजों के लिए पांच मिनट वाला उपचार पेश किया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:29 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार अप्रैल अस्पतालों में हृदय कैंसर से पीड़ित रोगियों को कीमोथेरेपी में अब ढाई घंटे के बजाए महज पांच मिनट का समय लगेगा और इसके लिए एक सूई (दवा) को एक नये एवं अधिक प्रभावी उपचार के रूप में पेश किया जा रहा है। एनएचएस इंगलैंड ने रविवार को यह जानकारी दी।

कीमोथेरेपी से गुजरने वाले हृदय कैंसर के रोगियों का पीएचईएसजीओ नामक एक नया संयुक्त उपचार किया जाएगा जिसके तहत उन्हें सूई लगायी जाएगी। इस सूई को तैयार करने और लगाने में महज पांच मिनट लगेंगे। फिलहाल दो इनफ्यूजनों (कीमोथेरेपी में दवा शरीर में पहुंचाने के तरीके) में ढाई घंटे तक लग सकते हैं।

दवा निर्माता कंपनी के साथ एनएचएस के करार के बाद अब हर साल 3600 नये मरीजों एवं उन अन्य मरीजों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

एनएचएस के राष्ट्रीय क्लीनिकल निदेशक (कैंसर) पीटर जॉनसन ने कहा, ‘‘ यह नयी सूई हृदय कैंसर रोगियों के लिए उपचार अवधि बहुत घटा सकती है और यह उन बदलावों में नवीनतम है जिसका तात्पर्य है कि एनएचएच मरीजों को कोविड-19 से दूर रखते हुए अहम कैंसर उपचार प्रदान करने में कामयाब हुआ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुश हूं कि यह हृदय कैंसर का उपचार कराने को इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध है , यह उस समयावधि को घटा देता है जो मरीजों को अस्पताल में गुजारना पड़ता है । यह एनएचएस को अधिक से अधिक कैंसर मरीजों का उपचार करने का एक नया तरीका प्रदान कर रहा है जैसा कि हमने महामारी के दौरान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?