लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड को ‘बदलना होगा या तबाह होना होगा’: ब्रिटेन की पर्यावरण संबंधी सरकारी एजेंसी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:55 IST

Open in App

लंदन, 13 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन की एक सरकारी एजेंसी ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड अगर जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा होने वाली मौसम की चरम स्थितियों के खिलाफ अपनी सुरक्षा में सुधार नहीं करता है तो उसे भी उसी प्रकार की भीषण बाढ़ों का सामना करना पड़ सकता है, जैसी बाढ़ ने इस बार की गर्मी में जर्मनी को तबाह कर दिया था।

एक रिपोर्ट में, ‘इन्वायरन्मेंट एजेंसी’ ने वैश्विक ग्लोबल वार्मिंग के कारण अधिक गर्म, शुष्क गर्मियां पड़ने, ज्यादा और खतरनाक बाढ़ों के आने, समुद्र तल की ऊंचाई बढ़ने तथा पानी की आपूर्ति को लेकर मांग बढ़ने की चेतावनी दी है।

उसने अनुमान व्यक्त किया है कि वैश्विक औसत तापमान में यदि दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है, तो इंग्लैंड की शीतकालीन वर्षा में छह प्रतिशत की वृद्धि होगी, लेकिन 2050 तक गर्मियों की वर्षा 15 प्रतिशत कम हो जाएगी।

रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि 2050 तक लंदन के समुद्र तल 23 सेंटीमीटर और 29 सेंटीमीटर (9 से 11 इंच) के बीच और 2080 तक लगभग 45 सेंटीमीटर बढ़ने की उम्मीद है।

एजेंसी की प्रमुख एम्मा हावर्ड बोएड ने कहा कि यह "सूचक जलवायु प्रभाव अपरिहार्य हैं" और यह "स्वयं को बदलो या तबाह हो जाओ" का मामला है।

उन्होंने कहा, “बदलाव की यह कार्रवाई सरकार, व्यवसायों और समुदायों के लिए भी अभिन्न होनी चाहिए। जब निष्क्रियता की कीमत चुकाने के बजाय जलवायु की बेहतर स्थिति में जल्दी निवेश करना ज्यादा आसान है, तो ऐसे में लोग जल्द ही सवाल करेंगे कि इस संबंध में कदम क्यों नहीं उठाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते