लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:36 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जनवरी इंग्लैंड के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों में से एक ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आग्रह किया है क्योंकि कोविड-19 से प्रतिरक्षा संबंधित किसी भी टीके को असर करने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता है।

इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर जोनाथन वान-टैम ने यह भी चेतावनी दी है कि अभी तक यह साबित करने के लिए इस बात का कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं है कि ऐसे लोग जिन्हें टीका लगाया जा चुका हैं, वे दूसरों को इस घातक वायरस से संक्रमित नहीं सकते हैं।

वान-टैम ने कहा, ‘‘चाहे किसी का टीकाकरण हुआ हो या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि हर कोई राष्ट्रीय पाबंदियों और जन स्वास्थ्य को लेकर दी गई सलाहों का पालन करें, क्योंकि टीकाकरण होने के बाद तीन सप्ताह में सुरक्षा मिलती है और हम अभी तक संक्रमण पर टीकों के प्रभाव को भी नहीं जानते हैं।’’

ब्रिटेन में इस सप्ताहांत कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाली मृतक संख्या सबसे अधिक 1,348 रही थी जिससे देश में इस महामारी से मृतकों की कुल संख्या 97,329 पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि 32 टीकाकरण स्थल और बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) एक मिनट में 140 टीके लगा रहा है जिससे टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 58 लाख से अधिक हो गई है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान के जरिये हमने अपने एचएचएस और देखभाल कर्मचारियों तथा संवेदनशील लोगों को टीका लगाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन करना चाहिए। टीका कई बीमारियों को रोक सकता है, लेकिन हम नहीं जानते हैं कि यह आपकों अन्य लोगों में संक्रमण फैलाने से रोकता है या नहीं। टीका लगवाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बनने में कुछ समय लगता है, इसलिए हम सभी को संक्रमण के मामले कम करने और एनएचएस की रक्षा करने के लिए घर पर रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी