लाइव न्यूज़ :

इंजीनियर पर अमेरिका की गोपनीय जानकारी रूस को देने का आरोप

By भाषा | Updated: December 17, 2021 08:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिका में संघीय रक्षा कॉन्ट्रैक्टर के रूप में दशकों तक काम करने वाले एक इंजीनियर को एक व्यक्ति को रूसी जासूस समझकर अमेरिका की गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जिसे रूसी जासूस समझा था वह वास्तव में अमेरिका के खुफिया ब्यूरो एफबीआई का अंडरकवर कर्मचारी था। न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संघीय अधिकारियों ने बताया कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने दक्षिण डकोटा के 63 वर्षीय जॉन मुरे रोवे जूनियर के खिलाफ एक गोपनीय अभियान चलाया था। एफबीआई को बताया गया था कि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण उसे नौकरी से निकाला गया है।

सरकार ने कहा कि रोवे ने एक अंडरकवर एफबीआई कर्मचारी के साथ 300 से अधिक ईमेल साझा कीं। इस अंडरकवर एफबीआई कर्मचारी ने एक रूसी एजेंट बनकर मार्च 2020 में रोवे से संपर्क किया था। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, रोवे ने एक ईमेल में अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमान का परिचालन विवरण साझा किया और दूसरे में कहा, ‘‘अगर मुझे यहां काम नहीं मिला तो मैं दूसरी टीम के लिए काम करूंगा।’’

अदालत के रिकॉर्ड में रोवे के लिए किसी वकील का जिक्र नहीं है। अभियोजकों का कहना है कि रोवे ने एक इंजीनियर के रूप में लगभग 40 वर्षों तक काम किया था और उसके पास सुरक्षा मंजूरी थी। रोवे को शुक्रवार को साउथ डकोटा की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। उसे बुधवार को साउथ डकोटा के लीड से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें