लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सभी वयस्कों के कोविड टीकाकरण पर जोर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:07 IST

Open in App

लंदन, 18 जून ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में सभी वयस्कों से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है ताकि इस घातक वायरस से सुरक्षा मिल सके।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि अगर उन्होंने कोविड रोधी टीका नहीं लगवाया है तो लगवा लें। एजेंसी ने 18-20 साल की उम्र के करीब 15 लाख लोगों को टेक्स्ट संदेश भेजना शुरू कर दिया है।

एनएचएस ने कहा कि ब्रिटेन में 8 दिसंबर, 2020 को क्लीनिकल ट्रायल से इतर पहला कोविड-19 टीका लगाने का इतिहास रचे जाने के करीब 200 दिन बाद टीकाकरण कार्यक्रम में यह एक और उपलब्धि है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के 200 से भी कम दिन के अंदर सभी वयस्कों को टीका लगाना हमारी एक और बड़ी उपलब्धि है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, यहां करीब 80 प्रतिशत वयस्कों ने टीके की पहली खुराक ले ली है, वहीं आधे से ज्यादा ने दूसरी खुराक भी ले ली है। इसे वायरस के अत्यंत संक्रामक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह स्वरूप सबसे पहले भारत में सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें