लाइव न्यूज़ :

दर्शकों की मौजूदगी के साथ होगा एमी अवार्ड्स का प्रसारण, सेड्रिक द एंटरटेनर करेंगे मेजबानी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 12:37 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 13 जुलाई एमी अवार्ड्स में इस साल दर्शकों की मौजूदगी के साथ कार्यक्रम प्रसारण की वापसी हो रही है और ‘सेड्रिक द एंटरटेनर’ के नाम से मशहूर अभिनेता सेड्रिक एंटोनियो काइल्स 73वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीबीएस और टेलीविजन एकेडमी द्वारा आयोजित समारोह का 19 सितंबर को प्रसारण होगा। सीबीएस के हिट कॉमेडी सीरीज ‘द नेबरहुड’ के स्टार सेड्रिक द एंटरटेनर पहली बार कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

सेड्रिक ने एक बयान में कहा, ‘‘जब मैं छोटा था तब अपनी दादी के साथ टेलीविजन देखा करता था जो हमेशा से मेरा विश्वसनीय मित्र रहा है। इसलिए इस साल के एमी अवार्ड्स की मेजबानी करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।

एकेडमी के चेयरमैन और सीईओ फ्रैंक शेरमा ने कहा कि सेड्रिक द एंटरटेनर ‘‘टेलीविजन एकेडमी और हमारे फाउंडेशन’’ के लिए हमेशा से अच्छे मित्र रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब