लाइव न्यूज़ :

एमीरेत्स एयरलाइन ने भारत से दुबई आने वाले यूएई बांशिदों के लिए टीका प्रमाणपत्र की जरूरत खत्म की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:55 IST

Open in App

दुबई, 10 अगस्त भारत और पांच अन्य देशों से आने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाशिंदों को अब यहां प्रवेश के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। देश की एयरलाइन एमीरेत्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक यूएई की वैध निवास वीजा के साथ सभी यात्रियों को भारत, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और यूगांडा से दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी। बशर्ते कि उनके पास एक वैध कोविड-19 जांच प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो नमूने एकत्र किये जाने और उड़ान की रवानगी से 48 घंटे के अंदर का होना चाहिए।

इसने कहा कि दुबई वीजा धारकों को ‘रेजीडेंसी ऐंड फॉरन अफेयर्स ’ महानिदेशालय के जरिए प्रवेश पूर्व मंजूरी के लिए अवश्य आवेदन करना होगा।

खबर में कहा गया है कि यूएई के लिए एमीरेत्स एयरलाइन के अद्यतन यात्रा नियमों के मुताबिक भारत, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और यूगांडा से आने वाले यूएई निवासियों को दुबई में प्रवेश के लिए अब कोविड-19 प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात