लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता सर्गेई कोवालेव का निधन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:32 IST

Open in App

मॉस्को, 10 अगस्त (एपी) प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता व सोवियत के जमाने से क्रेमलिन के ‍‍विरुद्ध मुखरता से आवाज उठाने वाले सर्गेई कोवालेव का सोमवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पुत्र इवान ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी।

पेशे से जीवभौतिकीवेत्ता (बायो फिजिस्ट) कोवालेव सोवियत गणराज्य में पहली स्वतंत्र मानवाधिकार एसोसिएशन का हिस्सा थे। वह रूस के संविधान के एक अध्याय के सह-लेखक भी थे। साथ ही उन्होंने रूस में पहले मानवाधिकार लोकपाल (ओम्बुड्समैन) के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने एक बयान में कहा कि कोवालेव ''मौलिक अधिकारों के ऐसे निर्भीक रक्षक के तौर पर प्रसिद्ध थे जिन्होंने सदैव अपने मन की सुनी और अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया।''

कोवालेव का जन्म 1930 में तत्कालीन सोवियत यूक्रेन में हुआ। दो साल बाद उनका परिवार मॉस्को के निकट एक गांव में रहने लगा। उन्होंने 1954 में मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के बायोलॉजी संकाय से स्नातक किया और फिर विश्वविद्यालय में काम करने लगे।

साल 1969 में कोवालेव यूएसएसआर में मानवाधिकार रक्षा समूह नामक पहल का हिस्सा बने, जिसे देश में पहले स्वतंत्र मानवाधिकार समूह के रूप में जाना जाता है। इसके बाद उनपर विश्वविद्यालय से इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया।

साल 1971 और 1974 के बीच वह सोवियत में मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं के बारे में लिखने वाले भूमिगत बुलेटिन करंट इवेंट्स क्रॉनिकल के प्रकाशन में शामिल रहे। सोवियत रोधी दुष्प्रचार के आरोप में 1974 में कोवालेव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें सात साल कैद की सजा सुनाई गई। बाद में वे तीन साल तक निर्वासित रहे। 1980 में वे फिर लौटे और मानवाधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!