लाइव न्यूज़ :

चीन के वुहान में कोविड-19 का आपात टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:46 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 29 दिसम्बर चीन के शहर वुहान में कोविड-19 का आपात टीकाकरण शुरू कर दिया गया है, जबकि चीन ने अभी तक अपने किसी भी टीके को प्रमाणित नहीं किया है।

कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी का रूप लेने से पहले इसका सबसे पहला मामला वुहान में ही सामने आया था।

वुहान में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के उप निदेशक ही झेनयू ने पत्रकारों को बताया कि 15 जिलों के 48 समर्पित क्लिनिक में 24 दिसम्बर से टीकाकरण शुरू हुआ। इसमें 18 से 59 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों के निश्चित समूहों का टीकाकरण किया जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने ही के हवाले से कहा कि इन लोगों को चार सप्ताह के अंतराल में टीके की दो खुराक दी जाएगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वुहान के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल दिसम्बर में सामने आया था। शहर के 1.1 करोड़ लोगों पर इस साल 23 जनवरी को लॉकडाउन लगाया गया और इसके बाद हुबेई प्रांत में भी लॉकडाउन लगाया गया। दोनों जगह आठ अप्रैल तक लॉकडाउन था।

हुबेई में वायरस से 4,512 लोगों की मौत हुई, जिनमें वुहान के 3869 लोग शामिल है।

हुबेई में अभी तक वायरस के 68,134 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 50,339 मामले वुहान के हैं।

इस साल मई में, वुहान प्रशासन ने लगभग अपनी पूरी आबादी की कोविड-19 जांच भी की थी। इसके बाद भी यहां कुछ मामले सामने आए हैं।

चीन में सोमवार तक कोविड-19 के कुल 50,339 मामले सामने आ चुके थे। अभी यहां 348 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। चीन में वायरस से 4,634 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक