लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में दूसरे कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 19, 2020 09:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 दिसंबर अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मॉडर्ना इंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा विकसित टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है । अमेरिका में यह दूसरा कोविड-19 टीका है, जिसे मंजूरी दी गई है। बीते सप्ताह 'फाइजर' द्वारा विकसित टीके को भी मंजूरी दी गई थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एफडीए ने पाया है कि मॉडर्ना कोविड-19 टीका आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किये जाने के लिये वैधानिक मानदंडों पर खरा उतरा है।

टीके के मंजूरी मिलते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ''बधाई हो, मॉर्डना टीका अब उपलब्ध है!''

एफडीए ने मॉडर्न द्वारा साझा किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मंजूरी देने का फैसला किया है, जिसमें तीसरे चरण के क्लीनिकिल ट्रायल से संबंधित 30 नवंबर को जारी डाटा का विश्लेषण शामिल है। 196 मामलों में किए गए प्राथमिक प्रभावकारिता विश्लेषण में इसे 94.1 प्रतिशत प्रभावी पाया गया।

यह टीका 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिये है।

अमेरिका में फाइजर द्वारा विकसित टीके लगाने का अभियान इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हो गया था। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से टीका लगवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो