लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फाइजर/बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: December 12, 2020 11:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 दिसंबर अमेरिका में शुक्रवार को देश के पहले कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीके की पहली खुराक 24 घंटे से भी कम अवधि के भीतर दी जाएगी।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में उपयोग (ईयूए) की इजाजत दी है।

एफडीए द्वारा टीके को मंजूरी देने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो मे कहा, ‘‘आज हमारे देश में एक चिकित्सीय चमत्कार हुआ। हमने महज नौ महीने में सुरक्षित एवं प्रभावी दवा उपलब्ध करवाई।’’

वीडियो में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने सुरक्षित एवं प्रभावी टीका विकसित किया, आज की उपलब्धि अमेरिका की असीमित क्षमता की याद दिलाती है।

उन्होंने कहा कि यह टीका अमेरिकियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह बताते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि यह टीका अमेरिकी जनता तक नि:शुल्क पहुंचे। फेडएक्स और यूपीएस के साथ साझेदारी के जरिए हमने टीके को हर राज्य और देश के हर स्थान तक पहुंचाने का काम शुरू भी कर दिया है। 24 घंटे से भी कम समय में पहला टीका लगाया जाएगा।’’

एफडीए आयुक्त स्टीफन एम. हान ने इसे भयावह महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक ‘‘उल्लेखनीय उपलब्धि’’ बताया।

शुक्रवार देर रात जारी एक वक्तव्य में एफडीए ने कहा कि उसने यह निश्चित किया कि ईयूए जारी करने के लिए आवश्यक सांविधिक मापदंडों पर यह टीका खरा उतरे।

एफडीए ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि टीके के ज्ञात एवं संभावित लाभ, ज्ञात खतरों से अधिक हैं जिसे देखते हुए 16 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में टीके का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एफडीए ने कहा कि टीके में संदेशवाहक आरएनए है जो एक जैविक सामग्री है। इसमें सार्स-सीओवी-2 के एमआरएनए का लघु अंश है जो रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को सार्स-सीओवी-2 के लिए प्रतिरक्षा विकसित करने को प्रेरित करता है।

इससे पहले ब्रिटेन, कनाडा, मेक्सिको, बहरीन और सऊदी अरब फाइजर के टीके को आम जनता के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे चुके हैं।

ट्रंप ने वीडियो में कहा कि उनके प्रशासन ने फाइजर तथा अन्य कंपनियों को बहुत सारा धन दिया था और उम्मीद के मुताबिक ही परिणाम सामने आए। उन्होंने इसे साकार करने वाले वैज्ञानिकों, तकनीशियनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार जताया।

ट्रंप ने कहा कि फाइजर और मॉर्डना ने घोषणा की है कि उनके द्वारा विकसित टीके करीब 95 फीसदी प्रभावी हैं जो उम्मीद से कहीं अधिक है। ये टीके भी सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे मरने वालों की और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में तेजी से उल्लेखनीय कमी आएगी। जब चीन के वायरस ने हमारे यहां घुसपैठ की तो मैंने वादा किया था कि हम साल के अंत से पहले, रिकॉर्ड वक्त में टीका विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नहीं हो सकता। लेकिन आज की घोषणा से पहले हमने अब वह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘महामारी भले चीन में शुरू हुई लेकिन हम यहां अमेरिका में इसका अंत कर रहे हैं।’’

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के कुल 1,58,34,965 मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल