लाइव न्यूज़ :

जापान में कोविड-19 को लेकर आपात स्थिति लागू

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:14 IST

Open in App

तोक्यो, आठ जनवरी (एपी) जापान ने कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। हालांकि पहले दिन जनजीवन सामान्य रहा और ट्रेनों में मास्क पहने लोगों की भीड़ दिखी।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने रेस्तरां में कामकाज के समय में कटौती करने और लोगों से घर से काम करने की अपनी अपील दोहरायी।

सुगा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम लोग इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। लोगों के सहयोग से हमें हर कीमत पर इस मुश्किल स्थिति से निकलना होगा।’’

देश में आपात स्थिति शुक्रवार से लागू हो गयी और सात फरवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत रेस्तरां और बार को रात आठ बजे बंद करने की बात कही गई है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे घरों में रहें और भीड़ में नहीं जाएं।

यह तोक्यो और उसके पास के इलाकों सैतामा, चीबा और कानागावा में लागू रहेगा।

प्रधानमंत्री सुगा ने कहा कि देश के हर हिस्से में संक्रमण के मामलों में खासी वृद्धि हुयी है।

जापान में अब तक कोविड-19 के 2,60,000 मामले सामने आए हैं और शुक्रवार को 7,500 से अधिक नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल