लाइव न्यूज़ :

जो दूतावास ‘मित्रवत’ नहीं, उन्हें रूसी नागरिकों की नियुक्ति पर प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है : पुतिन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:59 IST

Open in App

मॉस्को, 24 अप्रैल (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक फैसले पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे रूस अपने प्रति मित्रवत नहीं समझे जाने वाले देशों के दूतावासों में नौकरी पर रखे जाने वाले रूसी नागरिकों की संख्या को सीमित कर सकता है या पूरी तरह प्रतिबंधित कर सकता है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को इस कदम की घोषणा की और यह अमेरिका व यूरोपीय देशों से रूसी राजनयिकों के निष्कासन तथा बदले में रूस की तरफ से किए गए निष्कासन के दौर के बीच यह घटनाक्रम हुआ है।

आदेश में सरकार को निर्देश दिया गया है कि उन देशों की सूची तैयार की जाए जो मित्रवत न हों। इससे न सिर्फ उन देशों के दूतावास, बल्कि वाणिज्य कार्यालय और सरकारी संस्थानों के कार्यालय भी प्रभावित होंगे।

अमेरिका ने पिछले हफ्ते 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था।

चेक गणराज्य ने भी 18 रूसी राजनयिकों को जासूस बताकर निष्कासित कर दिया था जिसके बाद रूस ने चेक गणराज्य के 20 राजनयिकों को वापस भेज दिया था। इससे मॉस्को स्थित चेक गणराज्य के दूतावास में काम प्रभावित हुआ तथा इससे नाराज चेक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 63 और रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया जिससे दोनों देशों के दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या समान हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल