लाइव न्यूज़ :

टाइम पत्रिका के 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए एलन मस्क

By भाषा | Updated: December 14, 2021 00:22 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 13 दिसंबर (एपी) इलेक्ट्रिक कार कंपनी 'टेस्ला' के सीईओ एलन मस्क को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका के 'पर्सन ऑफ द ईयर' के तौर पर चुना गया है। पत्रिका ने मस्क को दूरदर्शी, प्रेरणास्रोत, प्रतिभाशाली और शानदार उद्योपगति करार दिया है।

एलन मस्क अंतरिक्ष अभियान आयोजित करने वाली कंपनी 'स्पेस-एक्स' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। मस्क हाल में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। मस्क की इस छलांग में उनकी कंपनी टेस्ला का सबसे बड़ा हाथ है जिसके चलते उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर को छू गई है। मस्क के पास टेस्ला की लगभग 17 फीसदी हिस्सेदारी है।

टाइम पत्रिका ने वर्ष 2002 में स्पेस-एक्स की स्थापना से लेकर दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी टेस्ला के अलावा वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी 'सोलरसिटी' को खड़ा करने में मस्क के प्रयासों का हवाला दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल