ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2026 17:03 IST2026-01-31T16:58:51+5:302026-01-31T17:03:30+5:30
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता।

file photo
मेलबर्नः दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका शनिवार को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। यह जीत तीन साल बाद मिली है, जब सबालेंका ने 2023 में मेलबर्न पार्क में हुए फाइनल में एलिना को हराया था। सबालेंका 2025 में पांच टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई थी और फिर का हार का सामना करना पड़ा।
A champion’s lap of honour 🏆
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
Elena Rybakina soaking in her Australian Open triumph.#AO26pic.twitter.com/1wbkbm2sap
Queen of Melbourne 👑 pic.twitter.com/GG0pOuj9FE
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
Heartbreak in 2023 to elation in 2026 🏆
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
Elena Rybakina is now an Australian Open champion 👏 pic.twitter.com/nE7LjNC7yH
And now for the team 🥹
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
Elena Rybakina thanks her team for their efforts 👏#AO26pic.twitter.com/Fbyb4UvIqA
Elena shares a moment with her team after triumph in Melbourne 🏆@wwos • @espn • @tntsports • @wowowtennis • #AO26pic.twitter.com/V5g88VLdzM
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
मर्टेन्स और झेंग, हैरिसन और स्कुप्स्की ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीता
एलिस मर्टेन्स ने शनिवार को चीन की झेंग शुआई के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर महिला युगल में नंबर एक रैंकिंग पर वापसी की जबकि अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और ब्रिटेन के नील स्कुप्स्की ने पुरुष युगल खिताब जीता। चार साल बाद एक टीम के तौर पर वापसी करने वाली मर्टेन्स और झेंग पहले सेट में 0-3 और 1-4 से पीछे थीं।
लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए कजाखस्तान की एना डैनिलिना और सर्बिया की एलेक्जेंड्रा क्रूनिक को 7-6, 6-4 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल में हैरिसन ने मैच प्वाइंट पर ऐस लगाकर स्कुप्स्की के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी। कुबलर का अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम फाइनल में उतरने से पहले जीत-हार का रिकॉर्ड 14-3 था। एपी सुधीर सुधीर