लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सकों के संगठन का नेतृत्व चुनने के लिए हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अप्रैल भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े संगठन के नेतृत्व को चुनने के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान हुआ है।

‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजीन’ (एएपीआई) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि डॉ अंजना समद्दर को एएपीआई का उपाध्यक्ष चुना गया है।

बयान में बताया गया है कि डॉ सतीष कथूला सचिव और डॉ कृष्ण कुमार एएपीआई के कोषाध्यक्ष चुने गये।

संगठन की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ सीमा अरोड़ा ने कहा, “एएपीआई की चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न् हुई और आज परिणामों की घोषणा की गई।”

एएपीआई के चार दशक के इतिहास में यह पहली बार है, जब चुनाव इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हुए हैं।

डॉ सपना अग्रवाल, डॉ लोकेश एदारा और डॉ श्रीनागेश पालुवोई को भी एएपीआई के ‘बोर्ड ऑफ ट्रस्टी’ में दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें