लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के अनेक शहरों में बिजली आपूर्ति ठप

By भाषा | Updated: January 10, 2021 08:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद,10जनवरी पाकिस्तान में बिजली वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी जिससे घना अंधेरा छाया रहा । मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार कई शहरों में आधीरात के बाद लगभग एक ही वक्त में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कराची, रावपिंडी, लाहौर, इस्लामाद, मुल्तान के अलावा कई शहरों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

इस्लामाबाद के उपायुक्त हमजा शफकत ने ट्वीट किया कि ‘नेशनल ट्रांस्मिशन डिस्पैच कंपनी’ की लाइनें खराब होने के कारण इसमें यह दिक्कत आई है। उन्होंने कहा,‘‘ सबकुछ सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा।’’

बिजली मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि बिजली वितरण प्रणाली में आवृत्ति अचानक 50 से गिरकर शून्य हो गई, जिसके कारण ब्लैकआउट हुआ ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आवृत्ति में गिरावट के कारणों का पता लगा रहे हैं।’’

ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सिंध प्रांत में गुड्डू बिजली संयंत्र में रात 11.41 बजे कोई खराबी आई।

मंत्री ने लोगों से संयम बरतने को कहा और बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?