लाइव न्यूज़ :

ईरान के नातान्ज परमाणु संयंत्र में पैदा हुई बिजली संबंधी समस्या

By भाषा | Updated: April 11, 2021 12:01 IST

Open in App

तेहरान, 11 अप्रैल (एपी) ईरान के नातान्ज परमाणु संयंत्र के विद्युत वितरण ग्रिड में रविवार को कोई समस्या पैदा हो गई।

यह समस्या यूरेनियम का अपेक्षाकृत अधिक तेजी से संवर्धन करने वाली नई उन्नत अपकेंद्रण सुविधा शुरू किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पैदा हुई।

विश्व की शक्तियों के साथ परमाणु समझौते को लेकर चल रही वार्ता के बीच ईरान के सबसे सुरक्षित स्थलों में से एक माने जाने वाले इस संयंत्र में यह ताजा ‘घटना’ हुई है।

देश के सरकारी टीवी चैनल ने देश के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के प्रवक्ता बेहरोज कमलवांदी के हवाले से यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस ‘घटना’ में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई प्रदूषण फैला है।

सरकारी टीवी चैनल ने कमलवांदी के हवाले से फारसी भाषा में जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसे ‘दुर्घटना’ और ‘घटना’ दोनों संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है। चैनल ने इस बारे में तत्काल कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम की शाखा परमाणु ऊर्जा संगठन ने अपनी वेबसाइट पर इस घटना के बारे में अभी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि नातान्ज के उन्नत अपकेंद्रण संयंत्र में पिछले साल जुलाई में एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ था। ईरानी परमाणु संयंत्र पर हमला करने को लेकर ईरान का क्षेत्रीय शत्रु इजराइल संदेह के घेरे में रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा