लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में राजनीतिक रूप से अहम मलक्का राज्य में चुनाव

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:05 IST

Open in App

मलक्का (मलेशिया), 20नवंबर (एपी) मलेशिया के मलक्का राज्य में शनिवार को हो रहे चुनाव में लोग कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब की मलय पार्टी का गठबंधन सहयोगी रहे अन्य दलों से मुकाबला है।

दक्षिणी राज्य मलक्का में हो रहे मतदान को अहम माना जा रहा है। यहां हो रहा मतदान संसदीय चुनाव में राजनीतिक गंठबंधन की दिशा तय कर सकता है। देश में संसदीय चुनाव अगले वर्ष होने की संभावना है।

इस चुनाव में इस्माइल की यूनाइटेड मलयाज नेशनल ऑर्गनाइजेशन अथवा यूएमएनओ नीत गुट, गठबंधन सहयोगी बेरसातू तथा पैन मलेशियन इस्लामिक पार्टी अथवा पीएएस नीत गुट तथा अनवर इब्राहिक नीत विपक्ष गुट के बीच त्रिपक्षीय मुकाबला है।

इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन में दो सबसे बड़े दल यूएमएनओ और बेरसातु आमने-सामने हैं लेकिन दोनों दल अगले आम चुनाव तक सत्ता साझा करने के लिए सहमत हो गए हैं। एमएनओ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के गिरने के बाद मलक्का में चुनाव कराए जा रहे हैं। चार सदस्यों ने अपना समर्थन वापस ले लिया था,जिससे सरकार गिर गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल