लाइव न्यूज़ :

कतर में पहली विधायी परिषद के लिए चुनाव हुआ

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:35 IST

Open in App

दोहा, दो अक्टूबर (एपी) कतर में नागरिकों ने शनिवार को एक सलाहकार परिषद के चुनाव में पहली बार मतदान किया। यह कदम लंबे समय से अपेक्षित था जिसका उद्देश्य शेखों की शासन व्यवस्था में यह दर्शाना है कि वे कैसे शासन करते हैं।

कतर के अधिकारियों ने इस मतदान को “प्रायोगिक” करार दिया और यह 2022 में होने वाले फीफा विश्वकप से पहले हुआ है जब दुनियाभर की नजर राजतंत्र की व्यवस्था वाले देश पर टिकी हैं और उस पर सुधार के लिए दबाव है। कतर ने पहले 2003 में विधायी चुनावों को लागू करने की योजना की घोषणा की थी लेकिन प्राधिकारियों द्वारा इसे बार-बार टाला जाता रहा।

देश के लोगों ने शनिवार को 45 सदस्यीय शूरा परिषद में से दो-तिहाई सदस्यों को चुनने के लिए मतदान किया। यह परिषद कानूनों का मसौदा तैयार करती है, राज्य के बजट को मंजूरी देती है, प्रमुख मुद्दों पर बहस करती है और सत्तारूढ़ अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सलाह देती है। रक्षा, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के मामलों पर हालांकि इस निकाय का दबदबा नहीं है।

लगभग 300 उम्मीदवारों में से अधिकतर पुरुष हैं, जिनमें से लगभग सभी लोग विभिन्न जिलों में एक ही परिवार या कबीलाई समूह से हैं।

देश का चुनावी कानून जन्म से कतरी नागरिकों तथा यहां कहीं और से आकर नागरिकता प्राप्त करने वालों के बीच अंतर करता है। यह कानून यहां की नागरिकता प्राप्त करने वाले विदेशियों को चुनावी भागीदारी से रोकता है। हालांकि, अधिकार समूह इस कानून की आलोचना करते रहे हैं।

पहले परिषद के सभी सदस्यों को चुनने वाले शेख तमीम निकाय के बाकी बचे 15 सदस्यों को चुनेंगे और ऊर्जा संपन्न देश में अंतिम फैसले पर अपना अधिकार बनाए रखेंगे। अन्य खाड़ी अरब देशों की तरह कतर में भी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध है। करीब 28 लाख की आबादी वाले इस छोटे देश में विदेशी कामगारों की संख्या कतर के नागरिकों से अधिक है और यह अनुपात नौ के मुकाबले एक का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला