लाइव न्यूज़ :

विदेशियों के प्रति घृणा की ट्रंप की भावना को पूरी तरह नकारता है चुनाव परिणाम: रो खन्ना

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:33 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 नवंबर अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडन की पांच महत्वपूर्ण राज्यों में जीत न केवल अमेरिकियों के लिए बड़ी उपलब्धि है बल्कि इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘विदेशियों और अजनबियों के प्रति घृणा की सोच’ (जेनोफोबिया) को स्पष्ट रूप से नकारा भी गया है। एक प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी सांसद ने यह बात कही।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस के 17वें डिस्ट्रिक्ट कैलिफोर्निया से लगातार तीसरी बार चुने गये रो खन्ना (44) ने विश्वास जताया कि बाइडन और उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस का प्रशासन सफल होगा।

खन्ना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह अमेरिका और डेमोक्रेटों के लिए बड़ी जीत है।’’

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पांच राज्यों में मौजूदा राष्ट्रपति के खिलाफ मतदान एक बड़ी उपलब्धि है।

खन्ना के मुताबिक बाइडन ने सभी 50 राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2008 में मिले वोटों से अधिक मत (पॉपुलर वोट) हासिल किए हैं।

बाइडन को कुल 7.86 करोड़ मत (पॉपुलर वोट) मिले हैं जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को 7.31 करोड़ वोट मिले हैं। ओबामा को 2008 में कुल 6.9 करोड़ वोट मिले थे।

अमेरिका के सभी 50 राज्यों से इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की ताजा गिनती के अनुसार बाइडन को 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में से 306 पर सफलता मिली है जबकि ट्रंप के खाते में 232 आए हैं।

ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, नेवाडा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है। उन्होंने विस्कोन्सिन में पुन: मतगणना की भी मांग की है।

खन्ना ने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम एक बहुजातीय, बहुनस्ली अमेरिका के दृष्टिकोण तथा कामकाजी और मध्यम वर्गीय अमेरिकियों की मदद वाली नीतियों के खिलाफ ट्रंप की विदेशियों के प्रति घृणा वाली सोच को स्पष्ट रूप से नकारता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...