लाइव न्यूज़ :

चीन को व्यापक अधिकार देने वाला चुनाव सुधार विधेयक हांगकांग की संसद में पेश

By भाषा | Updated: April 14, 2021 15:17 IST

Open in App

हांगकांग, 14 अप्रैल (एपी) हांगकांग में चुनाव सुधार से संबंधित विधेयक बुधवार को नगर की संसद में पेश किया गया। इसके साथ ही मौजूदा प्रक्रिया में बदलाव की शुरूआत हो गयी जिसके तहत प्रत्यक्ष निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संख्या कम हो जाएगी वहीं चीन को इस संबंध में व्यापक अधिकार मिल जाएंगे।

यह विधेयक हांगकांग में राजनीतिक विरोध और विपक्ष पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों का हिस्सा है। हांगकांग चीन का हिस्सा है, लेकिन 1997 में ब्रिटेन द्वारा चीन को सौंप दिए जाने के बाद यहां अपेक्षाकृत उदार राजनीतिक व्यवस्था रही है।

चीन द्वारा पिछले साल हांगकांग को लेकर एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से यहां राजनीतिक स्वतंत्रता को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है।

संवैधानिक और मुख्य भूमि मामलों के लिए हांगकांग के सचिव एरिक सांग ने संसद की एक बैठक में कहा कि इस विधेयक से राष्ट्रीय नींव को मजबूती मिलेगी और हांगकांग के शासन में सुधार होगा।

इस विधेयक के कुछ विरोध के बीच मई के अंत तक पारित हो जाने का अनुमान है। लोकतंत्र समर्थक सभी सांसदों ने अपने चार सहयोगियों के निष्कासन के बाद नवंबर में इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब