लाइव न्यूज़ :

बेलारूस में चुनावः विपक्ष का खाता नहीं खुला, 2 सीट भी हारे, राष्ट्रपति के वफादारों को मिली जीत

By भाषा | Updated: November 18, 2019 15:59 IST

सोमवार को जारी आधिकारिक परिणाम से पता चलता है कि संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सभी 110 सीटों पर लुकाशेन्को के समर्थक दलों को जीत मिली। पूर्व में इस सदन में विपक्षी पार्टी के पास दो सीटें थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में वर्ष 1994 से ही लुकाशेन्को (65) का शासन है। उनके शासन के दौरान कई चुनाव हुए।उन्हें ‘यूरोप का अंतिम तानाशाह’ भी कहा जाता है। देश में अगले साल राष्ट्रपति का चुनाव होगा।

बेलारूस में संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेन्को के वफादार उम्मीदवारों को जीत मिली। घोषित परिणाम के मुताबिक विपक्षी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

आलोचकों ने रविवार को हुए मतदान की आलोचना करते हुए इसे फर्जीवाड़ा बताया और कहा गया कि नियमों का उल्लंघन किया गया। सोमवार को जारी आधिकारिक परिणाम से पता चलता है कि संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सभी 110 सीटों पर लुकाशेन्को के समर्थक दलों को जीत मिली। पूर्व में इस सदन में विपक्षी पार्टी के पास दो सीटें थी।

देश में वर्ष 1994 से ही लुकाशेन्को (65) का शासन है। उनके शासन के दौरान कई चुनाव हुए, अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने उस पर सवाल उठाए थे। उन्हें ‘यूरोप का अंतिम तानाशाह’ भी कहा जाता है। देश में अगले साल राष्ट्रपति का चुनाव होगा।

लुकाशेन्को ने रविवार को मतदान में अपना वोट डालते हुए कहा था कि वह एक बार फिर उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि पश्चिमी देशों की नजर संसदीय चुनाव पर होगी लेकिन फैसला बेलारूस के लोगों को ही करना है।

लुकाशेन्को की आलोचना करने वालों के लिए चुनाव में पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने का कोई विकल्प नहीं था क्योंकि मुख्य विपक्षी नेताओं और दो निवर्तमान सांसदों को चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया गया। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें भी इससे दूर रखा गया। तस्वीरें खिंचने पर मनाही थी और अपना नजरिया व्यक्त करने का भी मौका नहीं दिया गया । 

टॅग्स :रूससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला