लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सीनेट के लिए तीन मार्च को होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:25 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 फरवरी पाकिस्तान के चुनाव अधिकारियों ने देश की संसद के उच्च सदन सीनेट का चुनाव तीन मार्च को कराने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

चुनाव की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब भ्रष्टाचार को टालने के लिए मतदान के दौरान खुले मतपत्रों की इजाजत देने के विषय पर सरकार और विपक्ष के बीच मतभेद हैं।

देश की 104 सदस्यीय सीनेट के कुल 52 सदस्यों का कार्यकाल 11 मार्च को समाप्त हो रहा है। उनका छह साल का कार्यकाल उस तारीख को पूरा हो रहा है। उनमें पूर्ववर्ती संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) के आठ में से चार सीनेटर भी शामिल हैं। चूंकि इन क्षेत्रों को खैबर पख्तूनख्वा में मिला दिया गया है, इसलिए उनका फिर से निर्वाचन नहीं किया जाएगा तथा सीनेट में सदस्यों की संख्या घट कर 100 रह जाएगी।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना में कहा कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत से 12-12, पंजाब और सिंध प्रांत से 11-11 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल