लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में चुनावः जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘झूठा’ और ‘मसखरा’ कहा, राष्ट्रपति बोले-आपने 47 वर्ष तक कुछ नहीं किया

By भाषा | Updated: September 30, 2020 21:53 IST

बाइडेन ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि उन्होंने (ट्रम्प ने) अब तक जो भी कहा है, वह झूठ है। मैं यहां उनके बताए झूठ का जिक्र करने नहीं आया हूं। सभी लोगों को पता है कि वह झूठे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उप-राष्ट्रपति के बारे में कहा, ‘‘जो बाइडेन, आपने समझदारी वाली कोई बात नहीं की। आपने 47 वर्ष तक कुछ नहीं किया।’’ट्रम्प ने इसके जवाब में कहा कि बाइडेन झूठे हैं और अपनी कक्षा में सबसे निचले स्थान पर रहे थे।ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने कोविड-19 के मामले पर अमेरिकियों से झूठ बोला।

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुई पहली आधिकारिक बहस (प्रेसडेंशियल डिबेट) के दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार को ‘‘झूठा’’ और ‘‘मसखरा’’ करार दिया।

इसके बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने पलटवार करते हुए पूर्व उप-राष्ट्रपति के बारे में कहा, ‘‘जो बाइडेन, आपने समझदारी वाली कोई बात नहीं की। आपने 47 वर्ष तक कुछ नहीं किया।’’ ट्रम्प और बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए होने वाली तीन बहसों में से ओहायो के क्लीवलैंड में पहली बहस के दौरान एक दूसरे की शख्सियत, परिवार और नजरिये पर जमकर निशाना साधा। बाइडेन ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि उन्होंने (ट्रम्प ने) अब तक जो भी कहा है, वह झूठ है। मैं यहां उनके बताए झूठ का जिक्र करने नहीं आया हूं। सभी लोगों को पता है कि वह झूठे हैं।’’

ट्रम्प ने इसके जवाब में कहा कि बाइडेन झूठे हैं और अपनी कक्षा में सबसे निचले स्थान पर रहे थे। बाइडेन ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर ट्रम्प पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने कोविड-19 के मामले पर अमेरिकियों से झूठ बोला। ट्रम्प ने इस कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने ‘समझदार’ शब्द का प्रयोग किया? आपने कहा कि आप डेलावेयर राज्य गए थे, लेकिन आप अपने कॉलेज का नाम भूल गए। आप डेलावेयर राज्य नहीं गए। आप अपनी कक्षा में सबसे निचले स्थान पर रहे। मेरे सामने समझदार शब्द का इस्तेमाल नहीं करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो (बाइडेन), आपने समझदारी वाली कोई बात नहीं की। आपने 47 वर्ष तक कुछ नहीं किया।’’ बाइडेन ने आरोप लगाया कि ट्रम्प के पास कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की ‘‘कोई योजना’’ नहीं है। ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मीडिया उनके बजाए बाइडेन का साथ देती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे इसकी आदत हो गई है। जो (बाइडेन), आप हमसे बेहतर काम कभी नहीं कर सकते।’’

ट्रम्प के उनकी चुनावी रैली में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की बात कहने पर बाइडेन ने राष्ट्रपति को ‘‘मूर्ख’’ बताया। बाइडेन ने कहा, ‘‘उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने के मामले में बहुत गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया है। उन्होंने लोगों को ऐसा नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया है... उन्होंने इस मामले में मूर्खतापूर्ण व्यवहार किया है।’’ इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा कि बाइडेन की रैलियों में कोई शामिल नहीं हुआ।

टॅग्स :वाशिंगटनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल