सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल की बुजुर्ग महिला पर हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 08:52 IST2021-06-17T08:52:47+5:302021-06-17T08:52:47+5:30

Elderly woman of Asian descent attacked in San Francisco, one arrested | सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल की बुजुर्ग महिला पर हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल की बुजुर्ग महिला पर हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कल्वर सिटी (अमेरिका), 17 जून (एपी) सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने एशियाई मूल की 94 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने एक बयान में बताया कि महिला पर हमले की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्हें महिला घायल अवस्था में मिली, उन पर चाकू से कई बार वार किया गया था। महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के नजदीक से ही एक चाकू मिला है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी तस्वीरें सभी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या की कोशिश, बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार, जमानत पर रहते हुए अपराध को अंजाम देने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। जांचकर्ता हमले के पीछे के कारण का पता लगा रहे हैं।

दक्षिण कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वह एक अन्य एशियाई-अमेरिकी महिला पर हमले की जांच संभावित नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के तौर पर कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने सोमवार देर रात करीब एक बजे महिला पर कल्वर सिटी में हमला किया था। वहां लगे सुरक्षा कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

कल्वर सिटी पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी ने महिला से सिगरेट मांगी थी, जिस पर महिला ने उससे कहा कि उसके पास सिगरेट नहीं है और वहां से जाने लगी। तभी आरोपी ने उसका पीछा किया कुछ नस्ली टिप्पणियां की और फिर उस पर हमला कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके दाहिने कान पर गंभीर चोट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly woman of Asian descent attacked in San Francisco, one arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे