लाइव न्यूज़ :

अल सल्वाडोर का एक सैन्य विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:41 IST

Open in App

सैन सल्वाडोर (अल सल्वाडोर), तीन दिसंबर (एपी) अल सल्वाडोर का एक सैन्य विमान बृहस्पतिवार को प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में देश के रक्षा मंत्री के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

सशस्त्र बलों ने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में चालक दल के दो सदस्यों और रक्षा मंत्री फ्रांसिस रेने मेरिनो मोनरॉय के पुत्र गेरार्डो मेरिनो की मौत हो गई।

सशस्त्र बलों ने यह नहीं बताया कि गेरार्डो मेरिनो विमान में क्यों सवार थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि विमान ‘‘तटीय इलाके में एक मिशन पर जा रहा था’, तभी हादसे का शिकार हो गया।

हादसा, तट से लगभग तीन समुद्री मील की दूरी पर हुआ और खोज अभियान में मदद के लिए नौकाओं और विमानों को भेजा गया।

राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने एक संदेश में रक्षा मंत्री के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला