लाइव न्यूज़ :

अल सल्वाडोर के पत्रकारों और कार्यकर्ताओं ने जासूसी सॉफ्टवेयर के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:33 IST

Open in App

सैन सल्वाडोर (अल सल्वाडोर), 25 नवंबर (एपी) लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के पत्रकारों के संगठन ने कहा है कि कुछ समाचार समूहों को बुधवार को एप्पल इंक से चेतावनी मिली है कि सल्वाडोर की सरकार द्वारा सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी ‘संभावित जासूसी’ कराई जा रही है।

पत्रकार एसोसिएशन ने बताया कि उसे सूचना मिली है कि 23 पत्रकारों को यह चेतावनी मिली है जिनमें खोजी अखबार अल फारो और डियारियो अल मुंडो, अल डिआरियो डी होय, ला प्रेंसा ग्राफिका जैसे अखबारों के पत्रकार शामिल हैं।

अल फारो ने बताया कि यह चेतावनी उसके 12 पत्रकारों, दो नागरिक कार्यकर्ताओं और दो विपक्षी नेताओं को भेजी गई है। नागरिक समूह क्रिस्टोसल ने कहा कि उसके कार्यकारी निदेशक नोआ बुल्लॉक को इस तरह की चेतावनी मिली है। अखबार ने इसे ‘‘ निजता पर हमला और अभिव्यक्ति की आजादी पर आक्रमण’’ करार दिया है। हालांकि, एप्पल ने इस पूरे प्रकरण पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?