लाइव न्यूज़ :

चक्रवात की चपेट में आयी मेफील्ड फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 08:54 IST

Open in App

मेफील्ड (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) अमेरिका के केंटुकी राज्य में चक्रवात की चपेट में आयी मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत हो गयी और आठ अन्य लापता हैं।

कंपनी के प्रवक्ता बॉब फर्ग्यूसन ने रविवार को बताया कि अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि ‘मेफील्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ के 110 कर्मचारियों में से 40 को बचा लिया गया है। अब तक 90 से अधिक लोगों का पता लगाया जा चुका है। आठ लापता हैं और ऐसी उम्मीद है कि वे ठीक होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कई कर्मचारी चक्रवात से बचने के लिए बनाए स्थान पर एकत्रित हो गए थे और चक्रवात के लौटने के बाद वे फैक्टरी से अपने घर चले गए। बिजली गुल होने और लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा न होने के कारण शुरुआत में उनसे संपर्क साधना मुश्किल था। हम लापता आठ लोगों का पता लगा रहे हैं।’’

गवर्नर एंडी बेशिर ने रविवार को आगाह किया कि मेफील्ड फैक्टरी और अन्य जगह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 100 के पार जा सकती है, लेकिन बाद में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या आधी रह सकती है।

अमेरिका के मध्यपश्चिमी और दक्षिण इलाके में आए चक्रवात से केंटुकी सबसे अधिक प्रभावित रहा। चार अन्य राज्यों में बवंडर से कम से 14 लोगों की मौत हुई। अकेले बाउंलिंग ग्रीन में और उसके आसपास 11 लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा