लाइव न्यूज़ :

हैती में कैदियों के जेल तोड़कर भागने की घटना में जेल निदेशक समेत आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 09:46 IST

Open in App

क्रूआ दि बूके (हैती), 26 फरवरी (एपी) हैती की राजधानी में एक जेल से कैदियों के फरार होने की घटना के समय गोलीबारी में जेल निदेशक समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

घटना राजधानी पोर्ट-ऑ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई। इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था। 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था। गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनायी देती रहीं।

जेल निदेशक की मौत की पुष्टि करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जेल में छापेमारी की तैयारी कर रहे थे।

हत्या के मामले में सजा काट रहे 37 वर्षीय जॉन हिप्पोलाइट को गोली लगी जबकि एक कैदी फरार हो गया।

जेल के पास करीब सात शव थे, जिनकी पहचान की जा रही है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारे गये सारे लोग कैदी थे या किसने उन्हें गोली मारी। अधिकारियों ने फिलहाल घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल