लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाओं में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 10:29 IST

उत्तर-मध्य मेक्सिको में दो घरों में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था।

Open in App

मेक्सिको सिटी: उत्तर-मध्य मेक्सिको में दो घरों में की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गयी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था।

इस बीच, मंगलवार देर रात एक हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गयी। गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने बताया कि पास के एक घर में 16 वर्षीय किशोरी और 16 माह का एक बच्चा मृत मिला, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भी निशाना बनाया गया या वे गोलीबारी की की चपेट में आ गए।

लोगों के मारे जाने से गुआनाजुआतो राज्य के लोग स्तब्ध हैं। राज्य की गृह सचिव लीबिआ गार्सिया ने ट्वीट किया,‘‘ सालिओ में आज जो हुआ उससे हमें गहरी पीड़ा पहुंची है। गुआनाजुआतो सरकार के तौर पर हम मिलकर काम करेंगे और उन कायरों को बचने का जरा भी मौका नहीं देंगे, जो लोगों की जिंदगियां लेते हैं। उन्होंने लिखा,‘‘ पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

टॅग्स :MexicoShooting
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखूंखार ड्रग माफिया का जंगलराज

विश्वEl Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना