लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:46 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 17 मार्च (एपी) अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोग मारे गये हैं। इसे एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरत की भावना से अंजाम दी गई एक और आपराधिक घटना माना जा रहा है।

पुलिस ने जार्जिया निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है, हालांकि घटना के पीछे मौजूद मकसद का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर एशियाई मूल की महिलाएं हैं।

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि हमले मंगलवार शाम शुरू हुए थे।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की घटनाओं से अवगत करा दिया गया है और (बाइडन) प्रशासन के अधिकारी मेयर के कार्यालय एवं एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) से संपर्क में हैं।

अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली। वहां तीन महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई।

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली।

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही एशियाई अमेरिकियों पर हमले बढ़ रहे हैं।

गवर्नर ब्रायन केम्प ने मंगलवार की शाम ट्वीट किया, ‘‘हमारा पूरा परिवार इस हिंसा के शिकार पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में हमलों के समय अटलांटा के स्पा वाले इलाके में भी संदिग्ध का वाहन देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि हमारा संदिग्ध एक ही है।

एफबीआई प्रवक्ता केविन रॉसन ने कहा कि वह जांच में अटलांटा और चेरोकी काउंटी के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

इसबीच, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अटलांटा में उसके राजनयिकों ने पुलिस के साथ यह पुष्टि की है कि चार मृतक कोरियाई मूल की महिलाएं हैं। मंत्रालय ने कहा कि अटलांटा में उसका वाणिज्य दूतावास महिलाओं की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम हिंसा की इस घटना से सहम गये हैं। इस तरह की चीजों के लिए अमेरिका या कहीं भी कोई जगह नहीं है। ’’

अमेरिकी विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला