लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:13 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 17 मार्च (एपी) अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोग मारे गये हैं।

यह आशंका जताई जा रही है कि एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरत की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।

पुलिस ने जार्जिया निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है, लेकिन मंगलवार को हुई घटना के पीछे मौजूद मकसद का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने इस बात से इनकार किया है कि वह इस हमले के लिए नस्लवाद की भावना से प्रेरित था।

अधिकारियों ने बताया कि रॉबर्ट ऐरोन लॉंग नामक यह व्यक्ति मसाज पार्लर में अक्सर जाया करता था। वह फ्लोरिडा रवाना होने वाला था और वहां भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने का उसका इरादा था।

उन्होंने आशंका जताई कि संदिग्ध हमलावर को यौन संबंध की लत रही होगी और इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस घटना को नस्लवाद की भावना से प्रेरित होकर अंजाम दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर एशियाई मूल की महिलाएं हैं।

जॉर्जिया स्टेट रिप्रेजेंटेटिव बी नुयेन ने कहा, ‘‘हम ऐसे स्थान पर है जहां एशियाई मूल के अमेरिकियों के खिलाफ हमने महामारी शुरू होने के बाद से घृणा अपराध में वृद्धि होते देखी है। यह यकीन करना मुश्किल है कि यह विशेष रूप से हमारे समुदाय के प्रति लक्षित नहीं था।’’

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि हमले मंगलवार शाम शुरू हुए थे।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की घटनाओं से अवगत करा दिया गया है और (बाइडन) प्रशासन के अधिकारी मेयर के कार्यालय एवं एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) से संपर्क में हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खेद प्रकट करते हुए कहा , ‘‘हमने (कोविड-19)महामारी का मुकाबला किया, लेकिन हम अमेरिका में लंबे समय से मौजूद बंदूक हिंसा महामारी की अनदेखी करना जारी रखे हुए हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान से यह जाहिर होता है कि एशियाई विरोधी हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर अवश्य रोक लगनी चाहिए।’’

अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली। वहां तीन महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई।

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली।

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही एशियाई अमेरिकियों पर हमले बढ़ रहे हैं।

गवर्नर ब्रायन केम्प ने मंगलवार की शाम ट्वीट किया, ‘‘हमारा पूरा परिवार इस हिंसा के शिकार पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में हमलों के समय अटलांटा के स्पा वाले इलाके में भी संदिग्ध का वाहन देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि हमारा संदिग्ध एक ही है।

एफबीआई प्रवक्ता केविन रॉसन ने कहा कि वह जांच में अटलांटा और चेरोकी काउंटी के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

इसबीच, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अटलांटा में उसके राजनयिकों ने पुलिस के साथ यह पुष्टि की है कि चार मृतक कोरियाई मूल की महिलाएं हैं। मंत्रालय ने कहा कि अटलांटा में उसका वाणिज्य दूतावास महिलाओं की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम हिंसा की इस घटना से सहम गये हैं। इस तरह की चीजों के लिए अमेरिका या कहीं भी कोई जगह नहीं है। ’’

अमेरिकी विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला