लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, संदिग्ध पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 11:41 IST

Open in App

अटलांटा, 17 मार्च (एपी) अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक अन्य उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अटलांटा पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने बताया कि उत्तरपूर्वी अटलांटा में एक स्पा में तीन महिलाएं मारी गईं जबकि एक अन्य स्पा में एक और महिला मारी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये चारों महिलाएं एशियाई थीं।

अटलांटा पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 50 मिनट पर एक स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली। वहां तीन महिलाएं मृत पाई गईं और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारी घटनास्थल पर ही थे कि उन्हें एक और स्पा में गोलीबारी की सूचना मिली और वहां एक महिला मृत पाई गई।

इससे पहले, शाम करीब पांच बजे अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर उत्तर में एकवर्थ शहर में ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना मिली।

चेरोकी काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता कैप्टन जे बेकर ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से भी दो की मौत हो गई।

बेकर के अनुसार, अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि ‘यंग्स एशियन मसाज पार्लर’ में हमले में हताहत हुए लोग महिला थे या पुरुष या वे किस नस्ल के थे।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने के साथ ही एशियाई अमेरिकियों पर हमले बढ़ रहे हैं।

गवर्नर ब्रायन केम्प ने मंगलवार की शाम ट्वीट किया, ‘‘हमारा पूरा परिवार इस हिंसा के शिकार पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से कुछ मिनट पहले शाम करीब साढ़े चार बजे एकवर्थ गोलीबारी के एक संदिग्ध को निगरानी वीडियो में देखा गया। बेकर ने बताया कि वुडस्टॉक के रहने वाले रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लिया गया है।

बेकर ने बताया कि उनका मानना है कि लॉन्ग अटलांटा गोलीबारी में भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में हमलों के समय अटलांटा के स्पा वाले इलाके में भी संदिग्ध का वाहन देखा गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि हमारा संदिग्ध एक ही है।

एफबीआई प्रवक्ता केविन रॉसन ने कहा कि वह जांच में अटलांटा और चेरोकी काउंटी के अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?