लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ प्रवासियों की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 08:54 IST

Open in App

आस्टिन (अमेरिका), 17 मार्च (एपी) टेक्सास के डेल रियो शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर पुलिस से बचकर भाग रहे एक पिकअप ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।

टेक्सास जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पुलिस बल सोमवार दोपहर को अमेरिका के राजमार्ग 277 पर प्रवासियों को लेकर जा रहे एक लाल पिकअप ट्रप का पीछा कर रहे थे, तभी उसकी डेल रियो में एक सफेद ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

उसने बताया कि हादसे में पिकअप ट्रक में सवार एक व्यक्ति और दूसरे ट्रक में सवार एक बच्चा एवं ट्रक चालक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई और ये आठों लोग अवैध प्रवासी थे।

उसने यह नहीं बताया कि पिकअप ट्रक चालक ने यातायात के किस नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण पुलिस ने उसका पीछा किया।

वाल वेर्दे काउंटी के शेरिफ जोए फ्रैंक मार्टिनेज ने बताया कि सभी मृतक मेक्सिको के रहने वाले थे और उनकी आयु 18 से 20 वर्ष थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से सात पुरुष और एक महिला थी।

जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पिकअप ट्रक चालक सेबैस्टियन टोवर (24) हादसे के बाद फरार हो गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें