लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कार-ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:50 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, एक अप्रैल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुरेवाला से लाहौर लौट रही कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से हो गई। यह घटना वाहन के तेज रफ्तार की वजह से बुरेवाला के लुडान रोड पर हुई। यह घटना लाहौर से 140 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन की गति तेज होने से चालक उसपर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सभी आठ यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और कई महिलाएं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब