लाइव न्यूज़ :

इदलिब में सीरियाई सरकार की गोलीबारी में आठ की मौत, मृतकों में अधिकांश बच्चे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:56 IST

Open in App

बेरूत, तीन जुलाई (एपी) सीरिया के अंतिम विद्रोही ठिकाने में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र से शनिवार को की गई गोलाबारी में कम से कम आठ असैन्य नागरिकों की मौत हो गई। युद्ध पर नजर रखने वाली संस्था ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं।

बचाव सेवा ‘व्हाइट हेलमेट्स’ और इदलिब के स्वास्थ्य निदेशालय के मुताबिक दक्षिणी प्रांत इदलिब के गांव इबलिन में फेंके गए गोले सुभी अल-अस्सी के घर पर गिरे जिसमें उनकी, उनकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। अल-अस्सी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रशासक थे।

गोलाबारी में व्हाइट हेलमेट्स जिसे सीरिया सिविल डिफेंस के तौर पर भी जाना जाता है, उसके एक स्वयंसेवी का घर भी प्रभावित हुआ जिसमें उसके दो बच्चों की मौत हो गई। स्वयंसेवी, उमर अल उमर और उसकी पत्नी घायल हो गए। व्हाइट हेलमेट्स के मुताबिक पास के एक गांव में एक और बच्चे की मौत हुई और परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकारों की सीरियाई ऑब्जर्वेटरी ने भी गोलाबारी और हताहतों की जानकारी दी।

इलाके में सरकारी बलों और विद्रोहियों के आखिरी गढ़ इदलिब में चरमपंथियों के बीच हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ी है जबकि पिछले साल संघर्षविराम पर सहमति बनी थी।

यह संघर्ष-विराम समझौता सीरिया के विपक्ष का समर्थन करने वाले तुर्की और सीरिया सरकार के मुख्य समर्थक रूस के बीच हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब