लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में संगीत महोत्सव में भगदड़ में आठ लोगों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:09 IST

Open in App

ह्यूस्टन, सात नवंबर (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन राज्य में एक संगीत महोत्सव में रैपर ट्रैविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान अचानक भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गयी। प्रशासन ने कहा है कि अधिकारी जांच करेंगे कि यह घटना कैसे हुई।

यह घटना शुक्रवार शाम एनआरजी पार्क में एस्ट्रोवर्ल्ड कार्यक्रम में हुई जिसमें तकरीबन 50,000 लोग शामिल हुए थे। प्रस्तुति के दौरान इतनी भीड़ हो गयी कि लोग सांस भी नहीं ले पाए या अपना हाथ भी नहीं हिला पाए। कार्यक्रम में शामिल एक दर्शक ने बताया कि स्कॉट की प्रस्तुति शुरू होने पर भीड़ आगे जाने को बेताब हो गई।

कार्यक्रम में मौजूद नियारा गुड्स ने कहा, ‘‘जैसे ही वह (स्कॉट) मंच से नीचे कूदे तो एकदम से जोश पैदा हो गया और सब गड़बड़ हो गया। अचानक से लोग दबने लगे। किसी की बाजू किसी की गर्दन से लिपटी हुई थी। सांस लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सांस नहीं ले पा रहे थे।’’

गुड्स ने बताया कि वह बाहर निकलने के लिए इतनी बेचैन थीं कि उन्होंने वहां से निकलने के लिए एक व्यक्ति के कंधे पर काट लिया।

मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने बताया कि मृतकों की आयु 14 से 27 वर्ष के बीच है और 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगा कि हालात कैसे बिगड़े।

संगीत कार्यक्रम में मौजूद निक जॉनसन ने कहा कि ऐसा लगा कि स्कॉट को पता चल गया है कि भीड़ में कुछ चल रहा है लेकिन वह शायद स्थिति की गंभीरता नहीं समझ सके। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में स्कॉट को कंसर्ट को बीच में रोकते हुए और दर्शकों में से किसी की मदद के लिए कहते सुना गया।

स्कॉट ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछली रात जो भी हुआ उससे वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए ह्यूस्टन समुदाय के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्कॉट एक समय कंसर्ट को रोकते नजर आए और मदद के लिए सुरक्षा टीम को बुलाया।

ह्यूस्टन पुलिस के प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि पुलिसकर्मियों को रात साढ़े नौ बजे भीड़ बढ़ने का पता चला और तुरंत आयोजकों को इसकी सूचना दी गई। कार्यक्रम शुरू होने के 40 मिनट बाद इसे रोक दिया गया। पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रशासन विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना